--Advertisement Here--

ग्वालियर: पुलिस कार्रवाई के बाद सनातन सेना का विजय उत्सव, अचलेश्वर मंदिर परिसर का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

On: July 30, 2026 11:43 AM
Follow Us:
--Advertisement Here--

ग्वालियर। अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कथित अवैध मजार को लेकर चल रहे विवाद के बीच पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद राष्ट्रीय सनातन सेना भारत और सकल हिंदू समाज ने इसे अपनी जीत बताते हुए विजय उत्सव मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जयघोष लगाए।

करीब कई दिनों से अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन पुलिस कार्रवाई के बाद समाप्त करने की घोषणा की गई। आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांग पर प्रशासन ने कार्रवाई की, जिसके बाद धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत समस्त सनातन समाज की एकजुटता, शांतिपूर्ण संघर्ष और जनसमर्थन का परिणाम है। उन्होंने आंदोलन में सहयोग देने वाले संत समाज, सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों एवं मीडिया का आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a comment