--Advertisement Here--

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सरकारी स्कूल, दे रहा प्राइवेट स्कूलों को मात

On: July 26, 2026 5:56 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सरकारी स्कूल, दे रहा प्राइवेट स्कूलों को मात

स्मार्ट स्कूल में दाखिले के लिए उमड़ रही भीड़

​ग्वालियर। शिक्षा के क्षेत्र में ग्वालियर का शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (स्मार्ट स्कूल), शिक्षा नगर एक मिसाल बनकर उभर रहा है। आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दम पर यह सरकारी स्कूल बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों को भी मात दे रहा है। निजी स्कूलों की भारी-भरकम फीस से परेशान अभिभावक अब अपने बच्चों का दाखिला इस स्मार्ट स्कूल में कराने के लिए कतारों में खड़े हैं।

​इस वर्ष भी नामांकन में जबरदस्त उछाल

​पिछले शैक्षणिक सत्र में जहाँ इस विद्यालय में लगभग 650 विद्यार्थी अध्ययनरत थे, वहीं इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 1000 के पार पहुँच चुकी है। 31 जुलाई तक दाखिले की प्रक्रिया जारी है और प्रतिदिन दर्जनों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों से अपने बच्चों का नाम कटवाकर यहाँ एडमिशन कराने आ रहे हैं।

​विद्यालय की प्रमुख विशेषताएँ एवं सुविधाएँ

स्कूल के स्टाफ ने बताया कि ​स्मार्ट स्कूल की यह नई छवि इसमें उपलब्ध आधुनिक संसाधनों और बहुआयामी शिक्षा व्यवस्था के कारण संभव हुई है। स्कूल में दोनों माध्यमों में शिक्षा: कक्षा 9 से 12 तक हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध है। ​डिजिटल एवं सुरक्षित कक्षाएं: सभी शिक्षण कक्षों में सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल स्मार्ट बोर्ड और स्पीकर लगाए गए हैं। ​व्यावसायिक शिक्षा व संकाय: गणित, जीव विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, आर्ट्स संकाय के साथ-साथ कक्षा 9 से 12 तक व्यावसायिक शिक्षा (फिजिकल ट्रेड एवं रिटेल) की सुविधा उपलब्ध है।

​अन्य शिक्षण व खेल सुविधाएँ: प्रशिक्षित कंप्यूटर शिक्षकों द्वारा आईसीटी लैब, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ, संगीत/नृत्य कक्ष, विशाल पुस्तकालय, भव्य भवन, कैंटीन, और इनडोर-आउटडोर खेलों के लिए योग्य खेल प्रशिक्षक तैनात हैं। ​गतिविधियां: एन.सी.सी., स्काउट, रेडक्रॉस, इको क्लब, एन.एस.एस. और योग की उत्तम व्यवस्था भी स्कूल में हैं। 

​शासकीय योजनाएँ एवं छात्र प्रोत्साहन

​निःशुल्क सामग्री व स्वास्थ्य जाँच: सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, छात्रवृत्ति और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ दिया जा रहा है। ​स्कूटी एवं लैपटॉप प्रोत्साहन: ​कक्षा 12वीं में स्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा स्कूटी प्रदान की जाती है। ​कक्षा 12वीं में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि दी जाती है। ​अन्य सुविधाएँ: शुद्ध पेयजल, वाटर कूलर और मुख्य मार्ग (तानसेन रोड, चौहान क्रेन के पास) पर स्थित होने से सुगम आवागमन।

​छात्रों के लिए निःशुल्क छात्रावास की भी सुविधा हैं। 

इनका कहना है…

फोटो- पवन साहू 

​सेवा नगर के निवासी पवन साहू का कहना है:

​”महंगी फीस देने के बावजूद प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को सही शिक्षा और बेहतर माहौल नहीं मिल पा रहा था। यहाँ स्मार्ट स्कूल में प्राइवेट से भी बेहतर सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं, इसलिए मैंने अपने बच्चों का दाखिला यहाँ कक्षा 9वीं और 11वीं में कराया है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a comment